Mediumमाया | by Swami Omkarananda | Oct, 2026 | Medium
Sitemap
Swami Omkarananda

Swami Omkarananda

A disciple of Humanitarian-Spiritual Master Pujya Sri Sri Ravishankar ji. Spreading HIS msg and the fragrance of Love & the light of wisdom i have experienced

माया

4 min readOct 13, 2026

माया को माया जानना ज्ञान है। माया को सच मानना भ्रम है। माया को ब्रह्म का अंश जानना सौभाग्य है। माँ की कृपा है। एक बार नारद मुनि को माया का, माया का खेल समझने कि इच्छा हुई और उन्होंने अपने आराध्य विष्णु जी को बताया।उनके आग्रह पर थोड़े समय में ही उन्होंने कई जन्म, जन्मॉ के संघर्ष अनुभव किए। विष्णु जी होश में ले कर आये तो पता चला कुछ पाल ही बीते हैं!!

देवी स्तुति में एक श्लोक है –

या देवी सर्वभूतेषु विष्णुमायेति शब्दिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

देवी माँ जो माया स्वरूप में सर्व व्याप्त हैं। आपको नमन है, नमन है, नमन है।

एक और श्लोक है –

या देवी सर्वभूतेषु चेतनेत्यभिधीयते। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

इसमें माँ को चेतना रूप में सर्व व्याप्त मानते हैं, या उसके प्रति जागते हैं।

कैसा अद्भुत है एक ही शक्ति माया भी और एक ही शक्ति चेतना रूप में इसलिए उसी की कृपा से, उससे प्रार्थना कर के उसके प्रति सजग हुआ जा सकता है। भारतीय और पुरातन संस्कृति की ये सबसे सुंदर पहलुओं में से एक है। यहाँ “शक्ति/energy” को जड़ नहीं मानते। हालाँकि पत्थर आदि को जड़ बोला जा सकता है पर वैदिक विज्ञान में वो भी जड़ नहीं है। जब जाग जगह चेतना ही व्याप्त है तो जड़ तो कुछ हुआ ही नहीं।

आज रात्रि को महा विष्णु के माया को माया रूप में जाना। कोई स्वप्न था। और उसके प्रभाव को सत्य के रूप में अनुभव किया!! और साथ में ये भाव जागा की ये तो महा विष्णु कि माया है। जैसे ही ये जागृति आयी, सब कुछ ओझल हो गया, मैं जाग गया और क्या स्वप्न देखा वो भी स्मृति से चली गई। बस पूरी तरह “जाग” गया। कैसा आश्चर्य है, स्वप्न भी सत्य प्रतीत होता है। जैसे ये जगत। और समझ जागी की माया को समझा नहीं जा सकता। माया को माया है ऐसा जाना जा सकता है। या इसके विपरीत वही सत्य है, ऐसा जाना जा सकता है। जब सत्य समझते हैं तो नारद मुनि की तरह अनेकों चक्र से गुजरते हैं, तड़पते हैं, सुख भोगते हैं, हँसतें हैं…..स्मरण करिए जब कोई भयानक स्वप्न देखा या कोई बहुत सुंदर स्वप्न देखा। जागने के बाद भी उसका प्रभाव थोड़े समय रहता है। भयानक स्वप्न से जागने पर अच्छी राहत मिलती है। अच्छे स्वप्न से शायद बंधन ही होता है। जिस समय उस स्वप्न से गुजरते हैं, सब सत्य प्रतीत होता है। हम भी भावनाओं की उतर चढ़ाव से गुजरते हैं। अंततः पता चलता है कुछ भी नहीं था। केवल एक स्वप्न। ठीक वैसे ही जिस पल इस जीवन के स्वप्न से जागेंगे, ऐसा ही प्रतीत होगा। बहुत बार होता भी है। लगता है ये सब माया है क्या! क्या ये सब सत्य है! ऐसा हम बहुत सारे लोगों को आभास हुआ, पर हम फिर इसको सत्य मान कर इसमें उलझ गए। कभी इसको स्वप्न मान कर आगे नहीं बढ़े। कई बार गुरुदेव ने बताया है, सहज सीखाते समय भी बताया है की बुद्धिमान-ज्ञानी इस सबको एक स्वप्न मानता है। अगर स्वप्न मानेंगे जब तो स्वप्न की तरह इसको असत्य मान उलझेंगे नहीं। इसकी संभावना बढ़ जाती है। दूसरे दिन की त्रिपुर रहस्य में ऋषि राजा को यही समझा रहे हैं । राजा का यह तर्क है की स्वप्न तो समाप्त हो जया है, स्थायी नहीं रहता। यहाँ तो स्थायित्व है और दिखता है की वही सब है!! ऋषि कहते हैं, तुम इसके बदलाओ को नहीं देख पा रहे। यहाँ कुछ भी स्थायी नहीं है, निरंतर बदल रहा है। आज विज्ञान भी यही बता रहा है। पर जब “बुद्धि” ही इसके प्रति जागने के लिए नहीं तैयार है, क्यूँकि वो मान कर बैठी है की ये सब सत्य है तो कैन जगाएगा।

Get Swami Omkarananda’s stories in your inbox

Join Medium for free to get updates from this writer.

साईट हुए को जगाया जा सकता है। पर जो सोने जैसा व्यवहार कर रहा है, उसको कैसे जगाया जाये। उसको कौन जगाये।

आभास हुआ, ये जगत, ये माया कहीं जाने वाली नहीं है। केवल हम जागते हैं । बस पता चलता है हम माया से पड़े हैं!! आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। माँ की ऐसी कृपा हुई की माया का माया के रूप में देखा। माँ को आज “ब्रह्मचारिणी” रूप में देखते हैं। इस स्वरूप में माँ ने ईश्वर को पाने की हठ में घोर तपस्या की थी। माँ की आज कृपा से समझ आया की माया से बचा नहीं जा सकता। जैसे मैंने ये जाना कि माया क्या है, तो वो स्वप्न तो चला गया,पर ऐसे और सपने आयेंगे। ये जगत भी अपने खेल खेलता रहेगा। यह भक्त बनने का समय है, जगत में रहते, कार्यरत रहते, जीते हुए ये सजगता रख पाना की ये सब माया का अंश मात्र है, केवल समर्पण और भक्ति से ही संभव है।

कैसा अद्भुत संयोग है, ऐसा भी नहीं कह पा रहा की यही माया है। माया में रह कर, केवल सजगता आयी। ये समझना की यह सब माया का अंश है और ये जानना की ये सब माया है, इसमें एक सूक्ष्म भेद है। शायद ये समझ आये या शायद नहीं। जैसी माँ की कृपा। ये केवल कृपा से हो सकता है। ऐसी कृपा किस पर होगी, क्यों होगी ये माँ ही जानें। मैं तो इसका कोई कारण भी नहीं ढूँढ सकता की मेरे साथ ये जागृति क्यूँ आयी।

अंत में एक बार पुनः –

माया को माया जानना ज्ञान है,

माया को सत्य मानना माया है,

ये सब माया का अंश मात्र है,

और माया भी ब्रह्म का अंश मात्र है,

ये जान पाना कृपा है।

१२ अक्टूबर २०२६,

--

--

Swami Omkarananda
Swami Omkarananda

Written by Swami Omkarananda

A disciple of Humanitarian-Spiritual Master Pujya Sri Sri Ravishankar ji. Spreading HIS msg and the fragrance of Love & the light of wisdom i have experienced